Highlights

इंदौर

बार-बार पत्र लिखने के बावजूद भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया

  • 13 Feb 2023

 कान्ह सरस्वती नदी पुनरजीवन को लेकर अभ्यास मंडल ने कृष्णपुरा छत्री पर धरना आंदोलन किया
 इंदौर । सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने आज कान्ह  सरस्वती  नदी पुनरजीवन को लेकर रविवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कृष्णपुरा छत्री पर धरना आंदोलन  किया।इस धरने में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने कहा कि गत 10 वर्षो से कान्ह सरस्वती पुनर्जीवन अभियान के  माध्यम से शहर के मध्य स्थित नदियों हेतु जनजागरण के कार्य लिए जाते रहे है। अभ्यास मंडल द्वारा  बीते वर्षों में कई बार जिलाधीश ,नगर निगम आयुक्त,महापौर,सांसद एवं जनप्रतिनिधियों  को   ज्ञापन  दिए गए  किंतु उसका कोई हल नहीं निकला,इसलिए मजबूर  होकर धरना आंदोलन करना पड़ा।
शिवाजी मोहिते ने कहा कि नगर निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत हजारों करोड़ों रुपए नदी सफाई के नाम  पर खर्च किए गए ,परंतु नदी साफ नहीं हुई,यदि नदी को जलप्रवाहित होने योग्य बनाने का प्रयास होता तो हर वर्ष सफाई पर किए गए व्यय से किए व्यय से एक चौथाई   राशि में नदी पुनर्जीवित हो जाती है।  सुरेश उपाध्याय ने कहा कि नगर  के मध्य लगभग  4  किलोमीटर लबाई में सौंदर्यीकरण के नाम पर जो कार्य किए गए है,उसका लाभ  नागरिकों को नहीं मिल रहा है जो नदी के बहाव में बाधा है । इस कार्य में  किया गया खर्च अनुपयोगी होकर नदी के स्वरूप को बाधित कर  रहा है। धरना आंदोलन में  आई ए एस पाल,  डॉ.  पल्लवी आढ़व ,एन के उपाध्याय,श्रीमती  वैशाली खरे, श्याम सुंदर यादव मुकुंद कुलकर्णी,  गोतम कोठारी, मुकेश चौहान ,दीप्ति गौर,प्रवीण जोशी,प्रीतमलाल दुआ, पी सी शर्मा,अशोक कोठारी, मनोहर दलाल, मुरली खंडेलवाल,अभिनव घनोटकर,किशन सोमानी, आलोक खरे,श्रीमती मालासिंह ठाकुर,श्याम पांडे,मुनीर अहमद खान ,वीरेंद्र नाहर,   सुनील मकोड़े अशोक  बडज़ात्या,  डॉ. रजनी भंडारी  खुर्शीद मंसूरी,शफी शेख,  प्रकाश हिंदुस्तानी, एडवोकेट मनोहर दलाल, मुरली खंडेलवाल, पराग जताले ,  परवेज खान अशोक मित्तल, शरद सोमपुरकर  डॉ.   मनीषा गौर,  सुरेश मिश्रा,प्रदीप नवीन , हरेराम  वाजपेई, किशोर गांधे, बुरहानुदीन शक्रुवाल, सेप्निल व्यास शरद  सोमपुरकर आदि हुए।