Highlights

देश / विदेश

बिहार चुनाव के बीच JDU-कांग्रेस समर्थकों में झड़प, चाकूबाजी में एक घायल

  • 05 Nov 2025

गोपालगंज। बिहार चुनाव के बीच अलग-अलग जगहों से हिंसा की भी खबरें आ रही हैं। पटना के मोकामा में हाल ही में जनसुराज के जन समर्थक पार्टी दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। अब गोपालगंज में जदयू औऱ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जदयू उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और कांग्रेस उम्मीदवार हरिनारायण कुशवाहा के समर्थक भिड़ गए। गोपालपुर इलाके में यह झड़प हुई है। इस हिंसा में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिनारायण कुशवाहा के समर्थक अनूप कुशवाहा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में हुई इस झड़प के दौरान दोनों ही दलों के कार्यकर्ता वहाँ मौजूद नहीं थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा फाड़ने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। जदयू की तरफ से भी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
इधऱ इस झड़प में घायल कांग्रेस कार्यकर्ता अनूप कुशवाहा ने कहा कि वो लोग रास्ता मांग रहे थे। हमलोगों ने रास्ता दिया। लेकिन रास्ते देने के बाद भी उनलोगों ने एक महिला को बढ़ावा दिया। इसके बाद वो महिला आईं और हमलोगों के झंडे को तोड़ने लगीं। थोड़ी देर बाद उधर से 3-4 बंदे आए और मुझे मारने लगे। इस दौरान मैं भागा तो वहां ऊंचाई की वजह से फिसल कर गिर गया। इसके बाद उनलोगों ने मुझे पकड़कर मेरे सिर पर चाकू से हमला कर दिया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान