बीजेपी पार्षद ने संभाला मोर्चा, महिलाओं सहित आधा दर्जन पर केस
इंदौर। आजाद नगर में बच्चों के विवाद में दो वर्ग के लोग आमने सामने हो गए। घटना के बाद पथराव की सूचना पर बीजेपी पार्षद यहां पहुंचे। पथराव के दौरान एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। रात में पुलिस ने पथराव, मारपीट सहित कई धाराओं में महिला सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।
टीआई नीरम मेंढा के मुताबिक विवाद शीतल डेयरी के पास पवनपुरी कॉलोनी में हुआ। यहां लक्की खेड़े की शिकायत पर महिवाल उर्फ अरशद, आफताब शेख और माहिवाल की घर की महिलाओं के खिलाफ पत्थरबाजी करने, मारपीट करने और अवैध हथियार दिखाकर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस मारपीट के दौरान एक महिला को चोट भी आई है। जिसे उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया।
बताया जाता है कि यहां बच्चों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। गुरुवार रात दो वर्ग इस मामले में आमने सामने हो गए। इस दौरान समझाने के दौरान माहिवाल और आफताब ने मारपीट की। जब दूसरे वर्ग के लोग बचाव में पहुंचे तो महिलाओं ने उन पर पत्थर फेंके। सूचना के बाद यहां आजाद नगर के साथ संयोगितागंज थाने का फोर्स पहुंचा।
जहां दोनों वर्ग के लोगों को हल्का बल प्रयोग कर हटाया गया। सूचना के बाद यहां बीजेपी नेता मनीष शर्मा मामा पहुंचे। उन्होंने थाने जाकर पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। देर रात इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
इंदौर
बच्चों के विवाद में दो पक्ष हुए आमने-सामने, पथराव
- 18 Aug 2023