दिन में बढ़ी ठिठुरन; रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा
इंदौर। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच इंदौर में दिन का पारा 1 डिग्री और लुढ़ककर सामान्य से 4 डिग्री कम हो गया है। इससे दिन में तो सर्दी बढ़ गई है पर रात का तापमान अभी भी सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। दरअसल पहाड़ों से आई सीधी बफीर्ली हवाओं के कारण इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में इसका असर बढ़ा है। रात के तापमान में एक-दो दिन में और गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम से उत्तरी हवाएं चलने लगी थीं। इस कारण प्रदेश में दिन और रात का तापमान गिर गया। पाकिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण हिमालय में बर्फबारी हुई। अगले 48 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद मौसम फिर बदलेगा और तापमान में हल्की बढ़त होगी। 29 से लेकर 31 दिसंबर तक तापमान बढ़ेगा। 30 दिसंबर को हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। अब तक बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं बनने के कारण ठंड का असर कम रहा है। आने वाले समय में नए सिस्टम बनने की संभावना बनने लगी है।
इधर, इंदौर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। इसके पूर्व शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्यिसयस यानी 3 डिग्री ज्यादा था जबकि रात का न्यूतनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस होकर सामान्य था। सोमवार सुबह हल्का कोहरा होने के साथ दृश्यता 4 किमी की थी जबकि हवा की रफ्तार 17 किमी प्रति घंटे की थी।
29 के बाद फिर गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार भूमध्यसागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इसके कारण 29 दिसंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं। 29-30 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ताजा बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद हवा का पैटर्न बदलने पर मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। संभवत: ये इस सीजन के सबसे सर्द दिन होंगे। 29 से लेकर 31 दिसंबर तक तापमान बढ़ेगा। 30 दिसंबर को प्रदेश भर में हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना नहीं है।
इंदौर
बफीर्ली हवाओं से दिन का पारा 1 डिग्री और लुढ़का
- 27 Dec 2022