महिला ने परिचित रिक्शा चालक पर दर्ज कराया प्रकरण
इंदौर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में रिशा चालक ने महिला को घर छोडऩे के बहाने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार नया बसेरा क्षेत्र में रहने वाली 37 वर्षीय रेखा बदला हुआ नाम ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च दोपहर 1.30 बजे क्षेत्र में रहने वाला ऑटो रिक्शा चालक विजय पिता आभा राव गायकवाड उसे रास्ते में मिला और बोला कि तुझे मैं घर छोड़ देता हूं।। मैं विश्वास में आकर उसकी रि?शा में बैठ गई। विजय ने मुझे अपने घर नहीं छोड़ते हुए भूरी टेकरी के एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद धमकी दी और 2 दिन तक बलात्कार करता रहा। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी विजय गायकवाड़ के खिलाफ धारा 376 342 506 का प्रकरण दर्ज किया है।
बच्ची के साथ की गंदी हरकत
खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 6 साल की बेटी के साथ घर में घुसकर आरोपी फैजल उर्फ मक्खी ने अश्लील हरकत की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोपी फैजल खान खजराना थाना क्षेत्र का कुख्यात गुंडा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंदौर
बहाने से ले जाकर किया दुष्कर्म
- 04 Mar 2023