Highlights

इंदौर

मैकेनिक ने पारिवारिक विवाद में लगाई फांसी

  • 18 Aug 2023

इंदौर। लसूडिय़ा इलाके में रहने वाले एक मैकेनिक ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने घर के उपर कमरे में फांसी लगा ली। रिश्तेदार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंच। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी हुई थी।
लसूडिय़ा पुलिस के मुताबिक शैलेन्द्र पुत्र गंगाराम चौहान निवासी स्कीम नंबर 78 ने अपने घर में फांसी लगा ली। गुरुवार देर शाम परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। शैलेन्द्र पेशे से मैकेनिक था। देवास नाके पर दोस्त के साथ गैरेज चलाता है। पुलिस के मुताबिक शैलेन्द्र के पिता गंगाराम रिटायर्ड टीचर हैं। वह एक बड़ा भाई इंदौर से बाहर रहता है। शैलेन्द्र अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहता था। शैलेंद्र का एक चार साल का बेटा भी है। बताया जाता है कि शैलेन्द्र का परिवार में किसी बात को लेकर बात हुई थी। इसके बाद कमरे में जाकर उसने यह कदम उठा लिया। शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।