Highlights

इंदौर

मामला आकवी ग्राम पंचायत में लोकायुक्त आमद का ... जनपद पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को हटाया

  • 14 Jan 2023


इंदौर। पिछले 29 दिसंबर को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने महू की जनपद पंचायत क्षेत्राधिकार की ग्राम पंचायत आकवी में रिटायर्ड फौजी की शिकायत के बाद रंगे हाथो पकड़े जाने के लिए जाल बिछाया था, लेकिन मामला बाद में समझौते की जद में आ गया और लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम पंचायत से कुछेक कागजात जब्त करने के बाद मामले की जांच शुरू करने की बात कही थी। इस मामले को चैथा संसार ने उठाया था उसी के बाद जनपद पंचायत सीईओं हेमेंद्रसिंह चैहान ने ग्राम सचिव को तत्काल प्रभाव से पंचायत से हटाकर जनपद पंचायत कार्यालय अटेच किए जाने के आदेश जारी किए।
मामले पर एक नजर
सेवानिवृत फौजी लालसिंह मालवीय ने आकवी पंचायत के उपसरपंच व सरपंच पति इकबाल पटेल, सचिव राकेश ठाकुर व सहायक मनोज चैहान के खिलाफ इंदौर लोकायुक्त पुलिस को मयप्रमाण शिकायत की थी कि उसकी पत्नी के नाम से निमार्णाधीन मकान को तोडऩे का नोटिस दिया गया जिसकी अनुमति के लिए कथित तौर पर एक लाख रूपए रिश्वत मांगी जा रही है। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई के लिए योजनाबद्ध ढ़ंग से ग्राम पंचायत कार्यालय में डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल के नेतृत्व में दस्तक दी थी, लेकिन मामले में समझौता हो गया और हाथों हाथ 11 हजार रूपए की राशि पंचायत में जमा करवाने के बाद मकान निर्माण अनापत्ति व अनुमति पत्र जारी कर दिया था। जिस पर सचिव के हस्ताक्षर और सरपंच की मात्र सील लगा दी गई थी। इस मसले पर सरपंच पति इकबाल पटेल ने भी एसडीएम व जनपद सीईओ को शिकायत की थी। तब से ही यह मामला बेहद चर्चा में है तथा इसकी लोकायुक्त पुलिस द्वारा जांच की बात कही जा रही है, वही जनपद पंचायत भी मामले की जांच करवा रहा है लिहाजा जांच किसी तरह प्रभावित ना हो इसलिए सचिव को अटेच किया गया है।