Highlights

इंदौर

मास्टर माइंड की तलाश कर रही पुलिस

  • 08 Aug 2022

मामला एस्काडर्ट सर्विस के जरिए जिस्मफरोशी के धंधे में पकड़ाए आरोपियों से हो रही पूछताछ
इंदौर। भंवरकुआ इलाके में एस्कार्ट सर्विस के जरिए जिस्म फरोशी का गंदा धंधा करने वाली गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ में अनेक चौंकाने वाली जानकारी सामने आएगी और अन्य आरोपियों का भी पता चलेगा। उधर, आरोपियों पूछताछ में ये खुलासा हुआ कि इसका मास्टर माइंड प्रशांत शिंदे है। पाकिस्तान से जुड़े तार के जरिए चल रहा ये गोरखधंधा पूरे देश में फैला रहा था। क्राइम ब्रांच अब मास्टर माइंड की तलाश में जुट गई है।
एस्कार्ट सर्विस के जरिए गंदा धंधा चलाने वाली इस कंपनी का मास्टर माइंड धार निवासी प्रशांत शिंदे है,उसके पिता धार कलेक्ट्रेट में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। शिंदे इस गोरखधंधे को चलाने के लिए पाकिस्तान के सर्वर का इस्तेमाल कर रहा था। भंवरकुआ इलाके में सांईराम प्लाजा बिल्डिंग में संचालित आरग्लोन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरिए ये एस्कार्ट सर्विस चल रही थी। यहां से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था,सभी सा टवेयर डवलपर है।  एस्कार्ट सर्विस से देह व्यापार संचालित करने के लिए इंडिया की बजाए पाकिस्तान के सर्वर का इस्तेमाल किया जा रहा था।
आरोपियों द्वारा रिमोट एक्सिस एप टीम व्यूअर और एनी डेस्क जैसे एप्लिकेशन की मदद से देशभर में इस सर्विस और ऑनलाइन वेबसाइट को ऑपरेट करने का काम इंदौर से किया जा रहा था। बेड पेज नाम से वेबसाइट बनाकर पूरे इंडिया में एस्कार्ट सर्विस के जरिए लड़कियां सप्लाय कर सर्विस दी जा रही थी। मास्टर माइंड प्रशांत शिंदे गोवा से इस पूरे कारोबार को आपरेट करता था।
कंपनी के संतोष सोलंकी, पुष्पेंद्र ठाकुर, कुंदनसिंह ,मानेंद्र सिंह ,पवन गोस्वामी ,अमेय पांडे ,कृष्णपाल सिंह और जितेंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद अब प्रशांत शिंदे की तलाश की जा रही है। हाईटेक तरीके से उसकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगौ।