इंदौर। कनाडिय़ा थाना क्षेत्र में बीती रात जनसंपर्क यात्रा की समाप्ति के बाद साथियों के साथ खड़े युवक पर बदमाश ने गोली चला दी। गोली युवक के पास से निकली और वह बाल-बाल बच गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया है। कनाडिय़ा निवासी संजय पिता बालमुकुंद शर्मा ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ जनसंपर्क यात्रा में हिंगोनिया गांव झलारिया होते हुए ग्राम कनाडिय़ा के भगतसिंह चौक पर रात्रि 10.30 बजे पहुंचा, जहां जनसंपर्क यात्रा समाप्त हुई। इसके बाद अपने दोस्तों देवेंद्र मंडलोई रोहित ठाकुर विपिन जागीरदार और भाई अजय शर्मा के साथ घर जा रहा था, तभी विजय नामक बदमाश आया और मेरे ऊपर पिस्टल तान दी गोली चलाई में नीचे झुक गया तो गोली सड़क पर पड़े ईट के मलबे में फंस गई घटना के बाद आरोपी विजय फरार हो गया। कुछ लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह हाथ नहीं आया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास सनसनी फेल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोली का खोल बरामद किया। आरोपी विजय के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 का केस दर्ज किया है।
इंदौर
युवक पर गोली चलाकर भाग निकला
- 21 Mar 2023



