इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक युवती को बदमाश ने धमकाया कि अगर 30 लाख रुपए नहीं दिए तो तेरे फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है । जानकारी के अनुसार अंबिकापुरी एक्सटेंशन में रहने वाली 30 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर महेश साधवानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी महेश ने उसे धमकाया की मुझे 30 लाख रुपए दे नहीं तो तेरे सभी फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा। पीडि़ता के मुताबिक 17 मई को आरोपी महेश मेरे घर में घुस गया और माता-पिता के सामने गालियां देते हुए धमकी दी कि मेरे साथ शादी कर नहीं तो तेरे होने वाले पति को भोपाल में फोटो वायरल कर दूंगा। पीडि़ता और उसके परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकाया की होने वाले पति और उनके परिजनों की गोली मारकर हत्या कर दूंगा।
महिला को धमकाया
घर के सामने शराब पी रहे शराबियों का जब महिला ने वीडियो बनाया तो आरोपियों ने उसे धमकाया और उसके घर में घुसने की कोशिश की। शोर मचाने पर वे भाग गए। थाना तिलक नगर पुलिस के मुताबिक महिला को धमकाने की घटना स्कीम नंबर 140 में आइडीए मल्टी के पास हुई। यंहा रहने वाली रेणुका पति रोहन बेस (42) की रिपोर्ट पर आरोपी आनंद शर्मा,गोकुल वास्कल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को आरोपी मेरे घर के सामने बैठकर शराब पी रहे थे मैंने शराब पीने से मना किया और कहा कि यंहा से चले जाओ। इस पर आरोपियों ने गालियां दी जब मैं मोबाइल व शराबियों का वीडियो बनाने लगी तो आनंद शर्मा मुझे धमकाकर बोला कि जा बना ले वीडियो कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता इसके बाद तीनों आरोपियों ने मेरे घर के अंदर आने की कोशिश की। मेरे घर के मेन गेट पर ताला लगा था इसलिए भीतर नहीं आ सके। वे बोले कि तू बाहर निकल जान से खत्म कर देंगे जब शोर मचाया तो वे भाग गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
इंदौर
युवती के फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे लाखों रुपए
- 25 May 2023



