इंदौर। हवा का रूख बदलने से तापमान बढऩे लगा है। ठंड से थोड़ी राहत मिली। रात का पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो बीते 24 घंटों में 2.1 डिग्री अधिक था। तापमान बढऩे से आसमान में कोहरा कम छाया रहा। गुरुवार को सुबह 5 से 6 बजे के बीच महज ढ़ाई हजार मीटर की दृश्यता दर्ज की गई, लेकिन दिन चढ़ते ही दृश्यता चार हजार मीटर तक पहुंच गई। अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। तापमान बढऩे से ठिठुरन कम हुई। उत्तरी दिशा से 10 किमी की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा।
उत्तरी दिशा से बहने वाली हवाओं का रुख बदल गया है, जिसका असर तापमान पर दिखाई दिया। लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली। रात का पारा दस डिग्री से ऊपर पहुंच गया। कोहरा कम होने से दृश्यता बढ़ी। बुधवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच महज दो हजार मीटर की दृश्यता दर्ज की गई, लेकिन दिन चढ़ते ही दृश्यता चार हजार मीटर तक पहुंच गई। अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। तापमान बढऩे से ठिठुरन कम हुई। उत्तरी दिशा से 10 किमी की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा।
इंदौर
रात का तापमान 2.1 डिग्री बढ़ा, पारा 12.2 पर पहुंचा
- 13 Jan 2023



