Highlights

इंदौर

रात का तापमान नीचे आया, 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा

  • 02 Nov 2022

इंदौर। नवंबर आते ही मौसम में ठंडक घुल गई है। लगातार तापमान में गिरावट आने लगी है। मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और सूरज सुबह साढ़े छह बजे निकला। घंटेभर बाद धूप खिल गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की तुलना में 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। इसके रात में ठंड बढ़ गई है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि नवम्बर में दक्षिणझ्रपश्चिम मानसून के समाप्त हो जाने के बाद मौसम सामान्यत: शांत होता है। इस माह में आकाश सामान्यत: साफ या हल्के बादलों से घिरा दिखाई देता है ।रात्रि के तापमान में तेजी के साथ गिरावट आती है । बीते एक सप्ताह में तीन से पांच डिग्री तापमान नीचे आया है। उत्तरी भारत से होकर जाने वाली पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से इंदौर में कभी-कभी तेज बौछारें होती है।
बहुत कम अवसरों पर सुबह के समय कोहरा भी होता है। माह का औसत अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। विज्ञानियों के मुताबिक मौसम शुष्क रहेगा। इंदौर-भोपाल के संभाग में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया है। अगले कुछ दिन हवा की रफ्तार 12-15 किमी प्रति घंटे रहेगी। अक्टूबर खत्म होते ही मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। इस वजह से सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास होता है। दोपहर में गर्मी बढ़ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।