Highlights

इंदौर

रात का तापमान भी बढ़ा, ठंड का असर कम

  • 09 Nov 2022

इंदौर। मंगलवार को मौसम में अचानक बदल गया। ठंडक की जगह सुबह से गर्मी का अहसास होने लगे। सूरज निकलते ही तापमान बढऩे लगा। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहेगो, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जो सामान्य से पांच अधिक ज्यादा है। वहीं सोमवार की तुलना में 1.8 डिग्री का अंतर है। तापमान बढऩे से ठंड का असर कम हुआ। तापमान सामान्य होने से अभी कोहरे की स्थिति नहीं बनी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की दिशा भी उत्तर-पूर्वी नहीं रहेगी। इस बार ठंड थोड़ी आगे बढ़ी है। तापमान में अभी कुछ दिन और बढ़ोत्तरी होगी।