Highlights

इंदौर

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सौ दिंव्यांगजन को स्कूटी की भेंट

  • 13 Jan 2023

इंदौर। शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रेस्टिज मैनेजमेंट एंड रिसर्च कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 100 दिव्यांजन को स्कूटी भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चलो दीप जलाएं वहां अभी भी अंधेरा है। प्रदेश के हर दिव्यांजन की सेवा हो जाये यही प्रयास किये जाएंगे। ये स्कूटी मात्र परिवहन का साधन नहीं बल्कि आजिविका चलाने का साधन भी बन सकती है। जिला प्रशासन की इस नवकरणीय पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा सभी कलेक्टर्स को निर्देश है कि अगर कोई बेटा बेटी अनाथ है तो उनके लिए शिक्षा और रहने की व्यवस्था करें। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ड़ॉ. वीरेंद्र कुमार, सांसद श्री शंकर लालवानी,आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल चावड़ा, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री महेंद्र सिंह हार्डिया, इंदौर कमिशनर ड़ॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी श्री हरिनारायणचारी और कलेक्टर श्री इलैयाराजा टी उपस्थित रहे।
बुलबुल पांजरे का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बुलबुल पांजरे जो इंदौर की स्वच्छता अम्बेसडर है, उनका मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह कहते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया कि बेटी कैसे मेरा स्वागत करे मैं बिटिया का स्वागत करूंगा। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती जानकी बाई रावत ने स्कूटी के अभाव में जीवन की असहाय स्थिति और फिर स्कूटी मिल जाने से जीविकोपार्जन में महत्वपूर्ण योगदान देने की व्यथा सुनाई।