Highlights

देश / विदेश

रूसी सुखोई फाइटर जेट ने अमेरिकी परमाणु बॉम्‍बर B-52 को घेरा

  • 30 Aug 2020

ब्रिटेन। रूस के सुखोई-27 लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार को पूर्वी यूरोप के पास काला सागर के ऊपर अमेरिकी परमाणु बमवर्षक विमानों B-52 को बेहद खतरनाक तरीके से घेर लिया। इससे नाटो देशों में हड़कंप मच गया। यह अमेरिकी बमवर्षक विमान ब्रिटेन से उड़ान भरा था और काला सागर के ऊपर गश्‍त लगा रहा था। इससे पहले नाटो के सदस्‍य अमेरिका ने रूस के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए ब्रिटेन में अपने 6 B-52 परमाणु बमवर्षकों को तैनात किया था।
इन्‍हीं में से एक परमाणु बॉम्‍बर ने पूर्वी और यूरोप और काला सागर के ऊपर उड़ान भरी थी। इसी दौरान रूस के सुखोई-27 विमानों अमेरिकी विमानों को बेहद खतरनाक तरीके से घेर‍ लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि रूसी विमान अमेरिकी विमान के बेहद नजदीक तक आ गए थे। इसके बाद में अमेरिकी विमान के ठीक आगे से निकल गए। एक अन्‍य वीडियो क्लिप में नजर आ रहा है कि रूसी विमान अमेरिकी बॉम्‍बर की नोज तक आ गए थे।
credit : navbharat times