ग्वालियर। ग्वालियर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने 12वीं की छात्रा को लॉकडाउन में जॉब दिलाने का भरोसा दिलाकर विश्वास जीता, और फिर गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। जब छात्रा गर्भवती हो गई तो आरोपी ने कुछ गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जिसके बाद ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने इसकी शिकायत की है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दरअसल उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 19 वर्षीय छात्रा ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहती है। वह 12वीं की छात्रा है। अभी कोरोना संक्रमण के चलते जारी लॉकडाउन के कारण वह परेशान थी और आर्थिक स्थिति खराब हो रही थी। इसी बीच उसकी पहचान मनोज राठौर नाम के युवक से हुई। मनोज ने उसे एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। साथ ही उसका हॉस्टल बदलवाकर उसे नौकरी से पहले ही कंपू में एक अन्य गर्ल्स हॉस्टल में रूम दिला दिया। आरोपी आधी रात को उसके हॉस्टल में घुस आया। उसने आते ही प्यार का इजहार किया। छात्रा के मना करने के बाद भी उसके साथ संबंध बनाया साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब वह इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर हर दिन हॉस्टल में आकर दुष्कर्म करने लगा। जब छात्रा को पता लगा कि आरोपी की हरकत वह प्रैग्नेंट हो गई है। है। उसने मनोज को बताया। इस पर आरोपी ने उसे कुछ गोलियां लाकर जबरदस्ती खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। जिसके बाद परेशान होकर वह कंपू थाना पहुंची और शिकायत की। वही पुलिस ने आरोपी मनोज राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर
लॉकडाउन में जॉब दिलाने का दिलाया भरोसा, फिर संबंध बनाए, वीडियो बनाया और करने लगा ब्लैकमेल, मामला दर्ज

- 03 Jun 2021