निवेश के नाम पर मैनेजर को लगाई थी चपत
इंदौर। आईटी कंपनी मैनेजर के साथ निवेश के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्त में लिया है। तुकोगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी हैदराबाद में भी कई लोगों को लाखों की चपत लगा चुका है।
पकड़े गए आरोपी का नाम आदित्य नारायण गोड़बोले निवासी वासुदेव नगर है। थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि कपिल पिता प्रहलाद मंगल निवासी विश्राम कालोनी वायएन रोड की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने मंगल हाईट्स में एजेंसी मार्केट ग्लोबल फोरेन एक्सचेंज कंपनी खोली थी फरियादी आईटी कंपनी में मैनेजर और शेयर का काम करता है उसने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर सर्च करने के दौरान उसका संपर्क उक्त कंपनी के डायरेक्टर एंव मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आदित्य नारायण से हुआ था। निवेश के नाम पर अलग अलग तारीखों में राशि ली गई थी। शुरू में 12 लाख रूपए लिए फिर 5 लाख इस तरह करीब 62 लाख रूपए ले लिए और गायब हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने तुकोगंज इलाके में कंपनी बंद कर बाद में राऊ इलाके में दफ्तर खोल लिया था। जांच में पता चला है कि हैदराबाद में भी उसने इसी तरह की धोखाधड़ी की है।
इंदौर
लाखों की धोखाधड़ी करने वाला पकड़ाया
- 17 Mar 2023



