इंदौर। स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। इसमें सप्ताह में दो दिन सिर्फ गर्भवती महिलाओं को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। हालांकि महू के शासकीय मध्यभारत अस्पताल में वैक्सीन के पहले रजिस्ट्रेशन कराने में ही महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगने का दिन था, लेकिन इस दौरान इन महिलाओं को लंबी लाइन में लगकर अपना इंतजार करना पड़ा और इन्हें बैठने के लिए भी जमीन के अलावा कुछ नहीं था।
अभियान के तहत सप्ताह में दो दिन शासकीय मध्यभारत अस्पताल और मानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन यहां आने वाली महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासकीय मध्यभारत अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के पहले रजिस्ट्रेशन करना पड़ रहा है। इसके बाद इसी इमारत के अन्य भाग में जाकर वैक्सीन लगवानी पड़ रही है। शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन के लिए यहां गर्भवती महिलाओं को लंबी लाइन लगाना पड़ा। इस दौरान उनके बैठने के लिए किसी तरह की सुविधा नहीं थी लिहाजा वे फर्श पर ही बैठी नजर आईं। इस बारे में अस्पताल प्रभारी को भी जानकारी दी गई।
इंदौर
वैक्सीनेशन के लिए जमीन पर बैठकर इंतजार करतीं रहीं गर्भवती महिलाएं
- 07 Aug 2021
 
                                              

			      			  	
			      			  	
			      			  	
			      			  	
