इंदौर। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक आज होटल अमर विलास में सांसद श्री शंकर लालवानी, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर, प्रदेश सह संयोजक रमेश गोदवानी, प्रकोष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गोयल, जिला संयोजक राहुल जैन, नगर संयोजक धीरज खण्डेलवाल की उपस्थित में सम्पन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि वैश्विक महामारी के बाद कई बड़े शक्तिशाली राष्ट्रों की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है, कोरोना काल के समय जो स्थितियां निर्मित हुई, उससे उन देशों की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गई, लेकिन उस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्म निर्भरता का मंत्र फूंक कर हमारी अर्थव्यवस्था को गति देने का काम किया जिसके फलस्वरुप आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
उन्होंने कहा कि इंदौर व्यापार का हब बनने वाला है, लॉजिस्टिक्स के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है क्योंकि इंदौर की कनेक्टिविटी पूरे देश से हो गयी है। एयर कनेक्टिविटी के रूप इंदौर देश के सभी बड़े नगरों के साथ साथ कई देशों से सीधा कनेक्ट हो गया है, वही रैल मार्ग में भी आने वाले दिनों में इंदौर पूरे देश के रैल मार्ग से सीधा कनेक्ट होगा जिसका सबसे बड़ा फायदा व्यापारियों को होगा। वहीं प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा व्यापारियों के हितों की चिंता करती है। भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हमें हमारी सरकारों की व्यापारिक हितों की बात को जनता तक पहुंचाना है। एक देश-एक टैक्स के कारण व्यापार में सहूलियत हुयी है, भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो समय समय पर व्यापारियों के बीच पहुंचकर व्यापार में आने वाली कठिनाइयों को समझकर सरकारों तक उनकी बातों को पहुंचाता है, बजट के पूर्व भी भाजपा व्यापारियों के साथ बैठकर उनके सुझाव लेती है, क्योंकि व्यापारियों का हित होता है, तो उसके कारण जनता के हितों की भी चिंता होती है। कार्यकतार्ओं को हमारी मोदी सरकार व शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की व्यापारिक हितों की नीतियों को जनता तक पहुंचाना है, ताकि प्रकोष्ठ भी हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयरिंग बढ़ाने के लक्ष्य में सहभागी बन सके।
इंदौर
व्यापारी प्रकोष्ट की बैठक में बोले सांसद लालवानी ...इंदौर व्यापारिक हब के रूप में देश के नक्शे पर उभर रहा
- 30 Jan 2023



