इंदौर। नारियल पानी बेचने वाले ने कस्टमर केयर पर पांच रुपए में रजिस्ट्रेश करवाया और उनके खाते से दो बार में 57 हजार 600 रुपए गायब हो गए। क्राइम ब्रांच की सायबर सेल और एमआईजी थाने के कई चक्कर लगाने के बाद अब केस दर्ज हुआ है।
छोटी खजरानी में रहने वाले दिलीप रोकड़े ने अमेजन से एक हजार रुपए का सीसीटीवी कैमरा मंगवाया था। आन लाइन मंगवाया गया कैमरा तो मिल गया लेकिन उसका एडाप्टर नहीं मिला। तब उन्होंने गूगल पर अमेजन का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर फोन लगाया तो वह फोन ठग के पास पहुंच गया। फोन पर उन्हें कहा गया कि आप आन लाइन पांच रुपए भेज कर रजिस्ट्रेशन करवा लें। उन्हें एक लिंक भेजी गई। उन्होने पांच रुपए भेज दिए। उसके अगले दिन उनके खाते से पहले 50 हजार और दूसरी बार 7 हजार 600 रुपए निकल गए। जनवरी में हुई इस ठगी को लेकर रोकड़े बैंक पहुंचे तो उन्हें थाने पर शिकायत करने के लिए कहा गया। थाने से क्राइम ब्रांच की सायबर सेल भेज दिया गया। कई दिनों तक पैसा वापस नहीं मिला। इस मामले में अब एमआईजी पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है।
इंदौर
व्यापारी से ऑनलाइन ठगी, 5 रुपए भेजते ही खाते से गए 57 हजार 600 रुपए
- 20 Mar 2023



