Highlights

देश / विदेश

शर्मनाक घटना: रांची में मासूम बच्ची से दरिंदगी, 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

  • 03 Dec 2025

रांची। झारखंड के रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। मुरी ओपी थाना क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी 25 वर्षीय भरत चंद्र महतो को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।झारखंड के रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। मुरी ओपी थाना क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी 25 वर्षीय भरत चंद्र महतो को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है।
बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करने रांची गए थे और बच्ची घर पर अकेली थी। दोपहर को आरोपी बच्ची को घर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम बच्ची के माता-पिता के लौटने पर बच्ची रोते हुए मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद मां तत्काल मुरी ओपी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त था।
बेड़ो थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे शौच के लिए गई पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाने दो नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता पिता ने प्राथमिकी में बताया कि उनकी पुत्री घर के पास एक गड्ढे के पास शौच के लिए गई थी। वहीं, बगल के गांव के दो नाबालिग लड़कों ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट भी की। पुत्री रोते हुए घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद पुत्री के साथ उसकी मां जब घटनास्थल पर पहुंच तो दोनों नाबालिग को छिपा देखा। पीड़िता की मां को देखते ही दोनों लड़के भागकर अपने घर में छिप गए। बेड़ो पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों को थाने ले आई। वहीं पीड़िता मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल रांची भेजा।
साभार लाइव हिन्दुस्तान