Highlights

इंदौर

सेतु बंध योजना शहर में चार नए फ्लाय ओव्हर ब्रिज की तैयारी

  • 20 Feb 2023

चारों ब्रिज की लम्बाई एक समान रहेंगी
इंदौर।  केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को फ्लायओवरों की सौगात दी थी। उनका निर्माण अब सेतु बंध योजना के तहत कराया जा रहा है।  9 शहरों में 17 फ्लायओवर एमआरडीसी यानी मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम करवाएगा। इन फ्लायओवरों के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और टेंडर भी जारी किए जा रहे हैं। दरअसल जिन शहरों में ये फ्लायओवर बनना है वहां अतिक्रमण से लेकर ओवरब्रिज निर्माण में कुछ बाधाएं भी हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन, निगम की सहायता से हटवाया जाएगा। जहां तक इंदौर का सवाल है तो इंदौर में चार फ्लाय ओव्हर ब्रिज के लिए तैयारियां शुरु हो गई है।
एमपीआरडीसी के एमडी आशीष सिंह के मुताबिक फ्लायओवरों के निर्माण से शहरों के यातायात को सुगम करने में मदद मिलेगी। केन्द्र सरकार ने इन फ्लायओवरों के लिए एक हजार करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। इंदौर में देवास नाका चौराहा पर जो फ्लायओवर बनेगा उसकी लंबाई लगभग 600 मीटर होगी, तो इतनी ही लम्बाई का फ्लायओवर सत्यसांई चौराहे पर और तीसरा फ्लायओवर आईटी चौराहा और चौथा मूसाखेड़ी चौराहा पर बनना है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी केन्द्रीय सडक़ अधोसंरचना निधि से इन फ्लायओवरों के लिए शत-प्रतिशत केन्द्रीय सहायता राशि की मांग की थी, जिसके चलते सेतु बंधन योजना के तहत इन फ्लायओवरों को मंजूरी दी गई है।
इंदौर में यहां यहां बनाए जाएंगे फ्लाईओवर
- इंदौर देवास नाका चौराहे पर फ्लाई ओवर बनाया जाएगा,  
- सत्य साई चौराहे पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 590 मीटर,
- आईटी चौराहे पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा, लंबाई 595 मीटर होगी।
-  मुसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाई ओवर बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 590 मीटर,
- थार महू घाटा बिल्लौद स्टेट हाइवे क्रमांक 38 इंडो रामा चौरहे पर 4 लेन फ्लाईओवर बनाई जाएंगी, जिसकी लंबाई 600 मीटर होगी।