इंदौर। नगर निगम का इस वर्ष का बजट 7200 करोड़ रुपये तय किया गया था। अगले वित्त वर्ष का बजट भी इसी के आसपास रहने की संभावना है। निगमायुक्त ने सभी अपर आयुक्त व विभागों के प्रमुख व जोनल अधिकारियों की बजट के संबंध में बैठक ली। आयुक्त पाल ने सभी विभाग के बजट मदों में प्रविधानित राशि के विरुद्ध वर्तमान में कितनी राशि खर्च की हुई है तथा कितनी राशि शेष अवधि में खर्च होना अनुमानित है। इसकी जानकारी ली गई। इसके अलावा आगामी वित्तीय वर्ष में आगामी योजनाओं के संबंध में कितनी राशि की आवश्यकता होगी, इसकी जानकारी वित्त विभाग को बताने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने बजट बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को सात दिन में अपनी विभागीय मांगों को प्रस्तुत करने को कहा है। विगत तीन वर्ष संभागायुक्त के निगम प्रशासक होने के कारण अधिकारियों द्वारा ही अपने स्तर पर निगम का बजट स्वीकृत किया जाता रहा है। तीन साल बाद निगम का बजट परिषद के समक्ष रखा जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन व इंवेस्टर्स समिट के बाद एमआइसी की बैठक में बजट का एजेंडा रखा जाएगा।
इंदौर
सात हजार करोड़ का होगा इंदौर नगर निगम का आगामी बजट
- 30 Nov 2022