Highlights

इंदौर

सिर कटी लाश का मामला

  • 25 Feb 2023

नहीं हुई शिनाख्त-50 से ज्यादा गुम इंसानों की डिटेल देखी
इंदौर। पुलिस एक सिर की तलाश कर रही है। ये एक महिला का सिर है। ये सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा पर सच है। ये वो महिला है जिसकी पहचान भी अभी तक नहीं हुई है। 25-30 साल की इस महिला का सिर करीब हफ्ते भर से गुम है।
दरअसल बीते शनिवार को सिमरोल पुलिस को एक 25-30 साल की उम्र की महिला का एक शव मिला था। ये शव सिमरोल से आगे अहिल्या पठार पहाड़ी के सामने इंदौर खंडवा रोड किनारे खाई में मिला। महिला का शव की जांच की तो पता चला की शव 3 से 4 दिन पुराना था। जिसका सिर नहीं था बाकी पूरा शरीर पुलिस को मिला था।
जब कुछ ग्रामीण यहां से गुजर रहे थे तब उन्हें कम्बल में उन्हें कुछ संदिग्ध लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और कंबल की जांच करने पर पुलिस को उस में महिला का शव मिला था। महिला के शरीर पर पुलिस को चेक प्रिंट में पिंक कलर सलवार /कुर्ती पहने मिली थी।
सिमरोल टीआई आर एन एस भदौरिया ने बताया कि इंदौर जिले और आसपास के 50 से ज्यादा गुम इंसान की डिटेल चेक की जा चुकी है। मगर इस महिला के शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। गुम इंसानों के बारे में और भी डिटेल निकाली जा रही है ताकि महिला का पता चल सके।
लाकर फेंका गया शव
टीआई के मुताबिक जिस हालत में महिला का शव मिला था, उसे यही पता चलता है की महिला को कहीं और मार कर यहां फेंका गया है। शव को यह किसने फेंका इसकी भी जांच जारी है। इसके अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा चुके है और भी लोगों से जानकारी निकाली जा रही है।
सिर की तलाश भी जारी
इधर, पुलिस महिला के सिर की तलाश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में भी सर्चिंग की, लेकिन महिला के सिर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही पुलिस महिला के शरीर पर मिले कपड़ों से भी उसकी तलाश करने की कोशिश कर रही है। देखा जाए तो इस मामले में पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा है।