Highlights

इंदौर

सिर पर तलवार मारी

  • 05 Jul 2021

इंदौर। संविद नगर में रहने वाले संजू पाटिल ने आरोपित सैफू पहलवान, बेटा चिंटू, हैप्पी और भैयू के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। पलासिया थाना पुलिस के मुताबिक संजू का सैफू पहलवान से पुराना विवाद है। दोनों नारियल पानी का ठेला लगाते हैं। दोनों में रविवार को फिर से विवाद हो गया और चारों आरोपितों ने संजू को घेरा और उस के सिर पर तलवार से तीन वार किए। इससे संजू बुरी तरह घायल हो गया। इसके साथ ही उस पर ल_ों व चाकुओं से भी हमला किया, संजू भागा तो आरोपित उसके पीछे तलवार, ल_ और चाकू लेकर भागे। आरोपितों ने उसे गंभीर घायल अवस्था में छोड़ा और चले गए। विवाद में चिंटू को भी चोट लगी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।