इंदौर। शराब तस्करों ने आबकरी की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक नया रास्ता अख्तियार कर लिया है। दरअसल ये शराब की डिलेवरी देने के लिए स्वीगी बाय का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे ही एक स्वीगी बाय को आबकारी की टीम ने पकड़ा जो शराब की डिलेवरी देने से पहले ही उनके हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी डिलेवरी बाय के कब्जे से शराब भी बड़ी मात्रा में बरामद की है।
सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देश पर आबकारी की टीम लगातार अवैध शराब के कारोबार पर प्रहार कर रही है यही वजह है कि लगातर चेकिंग अभियान चलाकर शराब की धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी की टीम ने एक स्वीगी बाय को पकड़ जो खाने पार्सल डिलेवरी करने के नाम पर शराब की बोतलों को इधर से उधर कर रहा था। दरअसल आबकारी अफसरों को मुखबिर से सूचना मिली की महावर नगर मेनरोड से मोटरसाइकल (एमपी09वीक्यू9277) पर सवार एक युवक बड़ी मात्रा में बैग में भरकर शराब की डिलेवरी देने जा रहा है इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका तो वह वंहा मौजूद जवानों को देखकर भागने लगा इस पर टीम ने दौड़ लगाकर उसे पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मयूर पिता दिनेश साल्वी बताया। वहीं बताया कि वह स्वीगी में डिलेवरी बाय है लेकिन इसकी आड़ में वह शराब की भी सप्लाई करता है। इसके एवज में उसे मोटी रकम मिलती है।
इंदौर
स्वीगी बॉय बन गया तस्कर, शराब की डिलेवरी देने जा रहा था, आबकारी ने धरदबोचा
- 13 Feb 2023



