नई दिल्ली । स्वीडन के दक्षिणी शहर मालमो में घोर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने कुरान की प्रति जलाई और उसके विरोध के लिए 300 से अधिक लोगों के जमा हो जाने के बाद दंगे भड़क गए।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि दंगाइयों ने शुक्रवार रात को आगजनी की और पुलिस और बचाव सेवा के कर्मचारियों पर सामान फेंके जिससे कई पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
टीटी न्यूज एजेंसी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को घोर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने प्रवासी बहुल इलाके के नजदीक कुरान की प्रति जलाई और इसका वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। जिसके बाद यह हिंसा भड़की।
बाद में, घृणा फैलाने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इसी घटना पर शनिवार को ट्वीट किया।
उन्होंने कहा, “स्वीडन में CAA आया क्या? स्वीडन में NRC आया क्या? स्वीडन में राम मंदिर बनाया क्या? स्वीडन में कपिल मिश्रा ने रास्ता खुलवाया क्या? तो स्वीडन क्यों जलाया? हर शहर जलाने का बहाना चाहिए। वहां भी कोई कपिल मिश्रा ढूंढकर ठीकरा फोड़ दो।”
credit : jansatta
देश / विदेश
स्वीडन में भड़के दंगों पर भाजपा नेता का विवादित ट्वीट-"...वहां भी कोई कपिल मिश्रा ढूंढ लो"

- 30 Aug 2020