इंदौर। मानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को उसकी सास और साले ने पीट दिया। आरोपी उसके पास आए और पत्नी को लेकर उसे पीटा तथा जर्बदस्ती उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए। राहुल पिता अंतर सिंह भूरयिा(21) निवासी नयापुरा धार हाल मुकाम मानपुर की शिकायत पर बबलू और हीराबाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। राहुल ने पुलिस को बताया कि मेरी सास हीराबाई और साला बबलू शेरपुर में खेत में बनी टापरी पर आए थे। वंहा पर आकर उसके साथ में विवाद करने लगे उनका कहना था कि बेटी आरती को रख रखा है। उसके साथ में गाली गलौज की। उसने विरोध किया तो बबलू ने डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। उसकी पीठ और दोनों पैरों पर मारा। उसे खून निकलने लगा तो पत्नी आरती और आसपास के लोगों ने उसे बचाया। इस पर आरोपी उसकी पत्नी आरती को अपने साथ लेकर चले गए। साथ ही धमकी दी कि अगर आरती को लेने के लिए घर पर आया तो उसे जान से मार देंगे।
विवाद करने पर पीटा
इंदौर। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में तूफान कीर(25) ग्राम ढाबली की शिकायत पर सुनील श्रीनाथ गोल्ड के खिलाफ केस दर्ज किया है। तूफान ने बताया कि आरोपी की बच्ची का जन्मदिन था। उसके बुलाने पर गया था वंहा पर आरोपी पत्नी से विवाद कर रहा था। इस पर वह समझाने के लिए चला गया। इस पर आरोपी ने पत्नी से विवाद छोड़कर उसके साथ लडऩे लगा। उसने समझाने पर आरोपी ने डंडे से उसके साथ में मारपीट कर दी।
बाइक सवार ने ली राहगीर की जान
इंदौर। रफ्तार से दौैड़ रही एक बाइक ने फिर एक राहगीर को मौत की नींद सुला दिया। हालाकिं टक्कर मारने के बाद बाइक सवार ने खुद ही पुलिस स्टेशन पर सरेंडर कर दिया। 45 वर्षीय नितिन पिता वरूण निवासी कालानी नगर को सड़क हादसे में घायल होने के चलते एमवाय अस्पताल लाया गया जंहा डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। नितिन बर्तन बाजार में काम करता था। काम से वह साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। इस बीच अंकित होटल के समीप उसे एक बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार र तार में था। उसकी बाइक में न तो लाइट थी न ही ब्रे। बावजूद इसके वह गाड़ी दौड़ा रहा था और नितिन को उसने चपेट में ले लिया। घायल नितिन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उधर टक्कर मारने वाला बाइक सवार खुद ही एरोड्रम थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया है।
युवक की जान लेने वाले का पता नहीं चला
इंदौर। 14 जनवरी को तेजाजी नगर ब्रिज के पास रोहित खितोलिया की मौत हो गई थी। टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता नहीं चला था। पुलिस ने जानकारी निकाल कर कार(एमपी 09 झेडएस 5521) के खिलाफ मामला दर्ज कर िलया है। ये आरोप भी लगे थे कि रोहित को झगड़े के बाद कुचला गया। पुलिस जांच कर रही है। रोहित दुकान बंद करने के बाद घर जा रहा था तभी रास्ते में टक्कर लग गई। इसी वजह से उसकी जान चली गई थी। रोहित के दो बच्चे हैं।