इंदौर। वाहनों के पंजीयन की व्यवस्था डीलरों के पास जाने के बाद से व्यवस्था में गड़बड़ी हो गई है। 11 हजार वाहन ऐसे है जिनकी हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट ही अटकी हुई है। इस कारण इनके पंजीयन कार्ड ही नहीं निकल पा रहे है। इसके अलावा तीन हजार कारें भी इसी कारण अटकी हुई हैं। वहीं लाइसेंस के खाली कार्ड एक बार फिर खत्म हो गए हैं, जिससे लोग परेशान हो रहे है। आरटीओ अधिकारियों के पास भी इस बात का जवाब नहीं है कि आखिर कब तक यह समस्या खत्म होगी। बीते एक साल से लगातार खाली कार्ड की कमी बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था में अब पंजीयन डीलर ही करते है। वे ही वाहनों का पंजीयन करते है। अब डीलर ही वाहनों में हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट लगाकर देते हैं। लेकिन उन्हें इसे सिस्टम में अपडेट करना होता है। इसके बाद ही डीलर की तरफ से पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होती है और आनलाइन फाइल आरटीओ पहुंचती है। अन्यथा यह पेडिंग ही रहती है। आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार करीब 11 हजार दो पहिया वाहनों का पंजीयन केवल इसी लिए अटका है कि उनकी हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट या तो लगी नहीं है, या उसे वाहन पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है, इससे परेशानी होती है।
वहीं लोग आरटीओ के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। आरटीओ पूर्व में डीलरों को चेतवानी भी दे चुके हैं। इधर एजेंटों ने बताया कि आरटीओ में बीते साल से शुरू हुई खाली कार्ड की दिक्कत खत्म ही नहीं हो रही है। अभी भी करीब 12 हजार से अधिक लाइसेंस पेंडिंग हो गए हैं। इससे लोग परेशान रहे है। लोगों को ट्रायल दिए महीनों हो गए है, लेकिन अब तक उन्हें लाइसेंस ही नहीं मिल रहे है। लोग आरटीओ आते है, तो उन्हें बताया जाता है कि कार्ड खत्म होने से यह परेशानी आ रही है।
इंदौर
हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट से अटके हैं 11 हजार वाहन
- 02 Feb 2023