Highlights

देश / विदेश

हुबली में पुलिस हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

  • 07 Jan 2026

बंगलूरू । कर्नाटक के हुबली शहर में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता के साथ पुलिस हिरासत के दौरान कथित बदसलूकी का मामला सामने आया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के समय महिला के साथ हाथापाई हुई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला कार्यकर्ता एक बस के अंदर मौजूद है और उसे पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों ने चारों ओर से घेर रखा है। वीडियो में महिला आपत्ति जताते और विरोध करते हुए दिखाई देती है। इसी दौरान कथित तौर पर उसके साथ धक्का-मुक्की की गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्षद सुवर्णा कल्लाकुंटला की शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया था। यह शिकायत राज्य में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी है। आरोप है कि महिला ने अधिकारियों के साथ मिलकर कुछ मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने में मदद की, हालांकि महिला ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।
साभार अमर उजाला