Highlights

इंदौर

हनुमान प्रतिमा को खंडित किया, केस दर्ज

  • 09 Mar 2023

इंदौर। भंवरकुआं इलाके में हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात की है। सूचना मिलने पर पार्षद और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। यहां मंदिर की स्थिति देखने के बाद भंवरकुआं थाना में अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी की पहचान की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

सिक्योरिटी गार्ड पर सर्जिकल ब्लेड से हमला
इंदौर। गुरुवार सुबह प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड पर मरीज ने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। घायल अब्दुल पुत्र हमीद वासित को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं उपचाररत मरीज से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मरीज बुधवार को एमवाय अस्पताल में भर्ती हुआ था।