Highlights

देश / विदेश

अभिषेक बनर्जी पर KMC का बड़ा एक्शन: 17 संपत्तियों को नोटिस, अवैध निर्माण ढहाने के आदेश

  • 20 May 2026

कोलकाता। लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों को ढहाने की कार्रवाई हो सकती है। खबर है कि KMC यानी कोलकाता नगर निगम ने उन्हें एक दर्जन से ज्यादा संपत्तियों के संबंध में नोटिस भेजे हैं और दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी कहा था कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों से तृणमूल कांग्रेस नेताओं की संपत्तियों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि केएमसी ने अभिषेक की 17 संपत्तियों के अवैध हिस्सों के संबंध में नोटिस भेजा है। इस नोटिस में इमारतों के स्केच, लिफ्ट या एस्केलेटर्स की जानकारी भी मांगी गई है। अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि टीएमसी नेता के पास नोटिस को चुनौती देने के भी विकल्प हैं। साथ ही उन्हें यह बताना पड़ेगा कि अवैध हिस्से क्यों नहीं ढहाए जाने चाहिए।
रिपोर्ट के मुताबिक, नोटिस में कहा गया है कि कोलकाता नगर निगम (KMC) अधिनियम, 1980 की धारा 400(1) के तहत आपको आदेश दिया जाता है कि इस इमारत के जितने हिस्से का निर्माण बिना अनुमति या नियमों के खिलाफ जाकर किया गया है, उसे 7 दिनों के भीतर गिरा दें। साथ ही कहा गया है कि इसी तरह के नोटिस 17 संपत्तियों के संबंध में दिए गए हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान