Highlights

देश / विदेश

वृंदावन में आश्रम बनाने के नाम पर ठगी: ₹2.60 करोड़ के कैश-जेवर सहित चार शातिर चोर दबोचे गए

  • 15 Jul 2026

मथुरा. मथुरा की जैत थाना पुलिस ने गुजरात के एक परिवार से हुई 2 करोड़ 90 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 करोड़ रुपये कैश और 60 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी बरामद की है.
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में पुलिस ने चार महीने पुरानी एक बड़ी चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है. गुजरात के गांधीनगर निवासी राकेश प्रजापति अपने बेटे मानव प्रजापति के साथ वृंदावन में रहने आए थे. उन्होंने अपनी संपत्ति बेचकर मिली रकम को एक फ्लैट में रखा था. वहां उनकी मुलाकात गेस्ट हाउस संचालक आलोक और राजन से हुई. आरोपियों ने उन्हें आश्रम बनवाने का झांसा दिया और मौका पाकर उनके फ्लैट से 2 करोड़ 90 लाख रुपये पार कर दिए. पुलिस ने इस मामले में गहन छानबीन के बाद चार शातिर चोरों को दबोच लिया.
साभार आज तक