नई दिल्ली. राजस्थान के अलवर जिले के जोधवास में सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल पर गुरुवार को छात्रों और गांववालों ने ताला लगा दिया. उनका आरोप है कि स्कूल की इमारत जर्जर है और शिक्षकों की कमी है. इसी को लेकर बीते दिन Gen-अल्फा कहे जाने वाले स्कूली छात्रों का सुबह से शाम तक विरोध चला और शिक्षा विभाग के अफसरों से कई दौर की बातचीत हुई.
गांववालों और छात्रों का कहना है कि स्कूल में 174 छात्र हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए सिर्फ 3 कक्षाएं उपलब्ध हैं. बारिश के दौरान कमरों की छत से पानी टपकता है. उनका कहना है कि ऐसे हालात में बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर असर पड़ रहा है. इसी वजह से उन्होंने स्कूल पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया.
गांववालों के मुताबिक, बुधवार को स्कूल की एक इमारत की छत का स्लैब गिर गया था. उस समय वहां कोई छात्र मौजूद नहीं था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ. उनका कहना है कि स्कूल की 2 इमारतों को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका है, लेकिन अब तक उन्हें गिराया नहीं गया है. इसी घटना के बाद छात्रों और गांववालों में नाराजगी बढ़ गई.
साभार आज तक
देश / विदेश
अलवर: जर्जर स्कूल और शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों-छात्रों ने जड़ा ताला
- 14 Aug 2026



