Highlights

देश / विदेश

अहमदाबाद पुलिस की आधी रात बड़ी कार्रवाई: चंडोला और गुलाबनगर से दबोचे गए 131 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए

  • 03 Jun 2026

अहमदाबाद। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में 131 अवैध बांग्लादेशी पाए गए हैं, जबकि अन्य 160 संदिग्ध हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है। यह जानकारी क्राइम ब्रांच की ओर से दी गई है। देर रात चलाए गए एक बड़े अभियान में अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनमें से 131 लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के रूप में की गई है, जबकि करीब 160 अन्य संदिग्धों से सघन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस द्वारा पूरे शहर में लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है तथा सभी संदिग्धों की पहचान और नागरिकता संबंधी विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है। अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
साभार अमर उजाला