Highlights

देश / विदेश

कलयुगी प्रेमी का खौफनाक चेहरा: गुजरात से झांसी लाकर प्रेमिका और उसके बच्चे की बेरहमी से हत्या

  • 09 Apr 2026

झांसी। यूपी के झांसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुजरात से प्रेमिका और उसके मासूम बच्चे को झांसी लाकर मौत के घाट उतार दिया गया। महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला जबकि बच्चे को भूसे के ढेर में डालकर जिंदा जला दिया। बच्चे की हड्डियां बरामद हुई हैं। बुधवार को महिला की पहचान होने पर सनसनीखेज खुलासा हुआ।
झांसी जिले के लहचूरा क्षेत्र में सड़क किनारे 5 अप्रैल को एक महिला का शव मिला था। बरौटा गांव के प्रधान रामप्रसाद ने बताया कि जिस घर के पास महिला की लाश मिली है वह चतुर्भज का है। चतुर्भज की पत्नी हेमलता से फोन पर बात की गई तो उसने बताया कि वह दिल्ली में है। उसके पति के गुजरात की नीलू नाम की एक महिला से संबंध हैं। उसे वह पत्नी की तरह रखे हुए है। उसके साथ तीन साल का बेटा कृष्णा भी है।
इस पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई। जांच के दौरान मृतका की पहचान नीलू के रूप में ही हुई। वहीं, इस घटना को लेकर सीओ ने बताया कि प्रधान से पूछताछ के बाद बरौटा चौकी प्रभारी की तहरीर चतुर्भुज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि चतुर्भुज छह महीने पहले महिला और उसके बच्चे को लेकर गांव लेकर आया था। किसी बात पर उसके नीलू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है और बेटे को भूसे के ढेर में डालकर आग लगा दी। बच्चे की जली हड्डियां बरामद की हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान