Highlights

देश / विदेश

केरल में ऐतिहासिक शुरुआत: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 6 दशक बाद पूरे मंत्रिमंडल ने एक साथ ली दीक्षा

  • 18 May 2026

तिरुवनंतपुरम. केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली नई यूडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है, जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. उनके साथ पूरी 20 सदस्यीय कैबिनेट भी एक साथ शपथ ग्रहण कर रही. ये केरल में लगभग छह दशक बाद ऐसा मौका होगा, जब मुख्यमंत्री पूरे मंत्रिमंडल के साथ एक साथ शपथ ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि केरल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस शासित तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं. 
केरल में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव बिनॉय विश्वम शामिल हैं. विपक्ष के नेता चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन भी मंच पर पहुंच चुके हैं.
मुख्यमंत्री पद की शपथग्रहण करने के लिए वीडी सतीशन और मंत्री पद की शपथ लेने के लिए वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला मंच पर पहुंच गए हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया
UDF की महत्वपूर्ण साझेदार इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता सैयद सादिकली शिहाब थंगल शपथग्रहण समारोह में पहुंच गए हैं. उनके साथ मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले पांच विधायक पी.के. कुन्हालीकुट्टी, एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी, पी.के. बशीर और वी.ई. अब्दुल गफूर भी मौजूद है.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार वीडी सतीशान के नेतृत्व वाली केरल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने आवास से रवाना हुए.
साभार आज तक