गोंडा. अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्रेटर नोएडा से गोंडा आए 30 वर्षीय दीपक शर्मा का शव 24 घंटे बाद बरामद हो गया है. दीपक को एक मगरमच्छ सरयू के गहरे पानी में खींच ले गया था. वह सास की अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन जैसे ही नदी में स्नान करने उतरे मगरमच्छ ने उनका सिर अपने जबड़े में दबोच लिया. स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की मगर दीपक का कोई पता नहीं चल सका. आखिर में लखनऊ से एसडीएआरफ की टीम बुलानी पड़ी. पहले सास और अब दामाद की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.
आपको बता दें कि गोंडा जिले के थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास सरयू नदी में मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए दीपक का शव बरामद कर लिया गया है. ग्रेटर नोएडा निवासी दीपक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने उमरी आए थे. प्रत्यक्षदर्शी राजेश शुक्ला के मुताबिक, मना करने के बावजूद दीपक चिता सजाने के बाद नदी में नहाने उतरे. जैसे ही उन्होंने एक डुबकी लगाई, नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उन पर हमला कर पानी के भीतर घसीट लिया.
साभार आज तक
देश / विदेश
गोंडा: सरयू नदी में मगरमच्छ का हमला, सास के अंतिम संस्कार में आए दामाद की मौत
- 22 May 2026



