Highlights

देश / विदेश

जंतर-मंतर पर साजिश नाकाम: पंजाब पुलिस ने भंडाफोड़ किया ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल

  • 06 Aug 2026

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित और सीमा पार के निर्देशों पर संचालित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। अब इस कार्रवाई के एक दिन बाद बुधवार को दावा किया कि इनमें से एक मॉड्यूल ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी। साथ ही इसके सदस्य जरूरी मदद और पेट्रोल बम बनाने का सामान लेकर उस जगह तक भी गए थे।
पुलिस ने मंगलवार को दावा किया था कि उसने एक अभियान में चार नाबालिग समेत नौ आरोपियों को पकड़ा है और उनके कब्जे से हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आईएसआई समर्थित एक आंतकियों के आका ने विरोध प्रदर्शन के दौरान आतंकी मॉड्यूल के कुछ सदस्यों को जंतर-मंतर भेजा था।
भुल्लर ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'इसमें योजना को अमली जामा पहनाने में आईएसआई समर्थित एक आंतकी हैंडलर (आका) ने मदद की थी और मॉड्यूल के कुछ सदस्य जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान वहां गए थे। उन्हें अपने आका के जरिये संभावित हमले के लिए संभावित सहायता और पेट्रोल बम बनाने का सामान मिला था, लेकिन वे अपनी योजना को अंजाम नहीं दे पाए और हाल ही में मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने पर इसके सदस्यों को पकड़ लिया गया।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान