दिल्ली. दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नांगल देवात इलाके के पास एक मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. हादसे में कार में सवार 20 वर्षीय यशवेंद्र की मौत हो गई. यशवेंद्र भारतीय सेना के एक अधिकारी का बेटा था और अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा था. हादसे के समय वह अपनी महिला मित्र के साथ कार में सवार था.
महिला मित्र कार चला रही थी और कार भी उसी की थी. दुर्घटना में वह घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है.
देश / विदेश
दिल्ली: वसंत कुंज में नाले में गिरी अनियंत्रित कार, युवक की दर्दनाक मौत
- 25 Jul 2026



