राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमजी पालीवाल बांसवाड़ा को सर्वसम्मति से चुना गया
(एमआरपी प्रबंध संपादक डीजीआर ग्रुप)
इंदौर में अखिल भारतीय पालीवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का चुनाव पालीवाल समाज इंदौर के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। चुनाव समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. एस.एस. पालीवाल, संजय जी पालीवाल एवं एडवोकेट शरद जी सराफ की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बांसवाड़ा से ओमजी पालीवाल को सर्वसम्मति से चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीपजी कानूनगो (सेंधवा )महामंत्री संदीप जी मंडलोई (इंदौर), सह महामंत्री संजय जी (बुरहानपुर) तथा कोषाध्यक्ष शैलेशजी पालीवाल (इंदौर) को सर्वसम्मति से चयन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से सम्पन्न होने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज की एकता को मजबूत बताया है।
इंदौर
पालीवाल समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन हुआ
- 06 Apr 2026



