नई दिल्ली। जंतर-मंतर के पास बुधवार रात हुए पथराव और बवाल से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने पथराव में अपने समर्थकों के शामिल होने की बात से इनकार करते हुए पल्ला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर फोड़ने की कोशिश की है।दीपके ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि आंदोलन को बड़ा होते देख भाजपा अपने गुंडों को भेज रही है।
दो दिनों से पथराव और पुलिस पर हमले की हिंसक घटनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिजीत दीपके ने कहा, ‘बाहर से लोग भेजे जा रहे हैं, प्रोस्टेट को खराब करने के लिए। हम यहां पर एक महीने से बैठे हुए थे, एक महीने से कोई वारदात नहीं हुई। लेकिन अब क्या हो रहा है, जैसे प्रोटेस्ट बड़ा हो गया है बाहर से गुंडे भेजे जा रहे हैं बीजेपी के द्वारा। जानबूझकर लोगों को उकसाने के लिए।’
अभिजीत दीपके ने कहा- पुलिस लाती है पत्थर, बीजेपी वाले करते हैं पथराव
अभिजीत दीपके ने पथराव के पीछे पुलिस और बीजेपी की मिलीभगत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस पत्थर लाती है और बीजेपी के लोग इन्हें फेंकते हैं। उन्होंने कहा, ' बीजेपी के लोग हैं जो पथराव कर रहे हैं। पुलिस यहां पत्थर वाले ट्रक लाकर खड़ा करती है और बीजेपी के गुंडे आकर पथराव करते हैं और फिर वे कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों को बदनाम करते हैं।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
"पुलिस लाती है पत्थर, बीजेपी वाले करते हैं पथराव": जंतर-मंतर हिंसा पर बोले सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके
- 23 Jul 2026



