Highlights

देश / विदेश

मथुरा में सनसनीखेज वारदात: गीता ज्ञान के नाम पर युवतियों का यौन शोषण करने वाला 'IITian बाबा' गिरफ्तार

  • 02 Jun 2026

मथुरा। यूपी के मथुरा में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत गीता ज्ञान के नाम पर युवतियों को नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण के आरोप में एक आईआईटीयन साधु वेश धारी बाबा को गिरफ्तार किया गया है। गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में गत दिनों उसने छत्तीसगढ़ की युवती से रेप का प्रयास किया। इसका मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उसके यहां से दो युवतियों को मुक्त करा उनके घरवालों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से फोरदा (उड़ीसा) निवासी अभिषेक मिश्रा द्वारा गीता ज्ञान के नाम पर नशीली दवा खिलाकर युवतियों के साथ यौन शोषण किया जाता था। उसने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया था। उसके अभिभावक अब भुवनेश्वर में रहते हैं। अभिषेक कुछ वर्षों पूर्व राधाकुंड में आकर रहने लगा। आरोप है कि वह ऑनलाइन प्रवचन कर युवतियों को फंसाता था और उनका ब्रेनवाश कर देता था। इस बीच में उन्हें नशीले पदार्थ का सेवन करा यौन शोषण भी करता था। पुलिस के अनुसार इसके यहां कई युवतियां थीं। पुलिस को ऐसी जानकारी मिल रही थी लेकिन कोई युवती इसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं थी। पिछले दिनों अधिकांश युवतियां इसके यहां से अपने घरों को लौट गई थीं लेकिन कुछ युवतियां इसके पास से नहीं जा रही थीं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान