Highlights

देश / विदेश

यूपी में आंधी-बारिश का कहर: हादसों और आकाशीय बिजली गिरने से 28 लोगों की मौत

  • 30 May 2026

लखनऊ। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार को प्रदेश में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। लखनऊ समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों और तराई क्षेत्रों में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। इससे कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। टिनशेड उड़ गए। सैकड़ों पेड़ गिर गए। खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस बीच अलग-अलग जिलों में हुए हादसों और बिजली गिरने से प्रदेश भर में 28 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौसम के कारण भारी तबाही का संज्ञान लेते हुए सभी डीएम को बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन करने और राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।
साभार अमर उजाला