शामली। शामली में प्रेम प्रसंग के चलते बागपत के गांव ककड़ीपुर निवासी राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मोनू की कार्तिक और अन्य आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी, मगर करीब सात मिनट तक वह तीनों आरोपियों से उलझता रहा। पहली गोली अर्जुन ने चलाई मगर वह मिस हो गई। इसके बाद मोनू ने कार्तिक और सत्यम की पिटाई की। सात मिनट तक तीनों के बीच झगड़ा होता रहा। बचने के लिए मोनू खेत के अलावा पटरी और पास में ही नलकूप के पास भी भागते हुए पहुंचा मगर बाद में गिरने पर आरोपियों ने दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। कार्तिक के भी चोट के निशान हैं।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
शामली में कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या में बड़ा खुलासा: 7 मिनट तक आरोपियों से अकेले भिड़ता रहा नेशनल प्लेयर
- 03 Aug 2026



