Highlights

राज्य

215 करोड़ रुपये खर्च कर विश्व स्तरीय बनेगा पंचकूला-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं, होंगे खर्च

  • 17 Jun 2021

हरियाणा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इसी वर्ष 14 अप्रैल को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर पंचकूला-चंडीगढ़ के लिए विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन, पंचकूला की तरफ रेलवे स्टेशन का विस्तार, पंचकूला और चंडीगढ़ को जोड़ने के लिए अंडरपास के निर्माण की मांग की थी। इसके दो दिन बाद 16 अप्रैल को दोनों नेताओं ने  आॅनलाइन बैठक कर इस सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की थी।