Highlights

देश / विदेश

5 लाख की सोने की चेन के लिए 18 साल की दोस्ती का कत्ल; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने ऐसे दबोचा हत्यारा

  • 06 Jun 2026

कानपुर. यूपी के कानपुर में 31 मई की रात कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, इसी बीच जांच के दौरान सीसीटीवी में बुर्का पहनकर जाती एक महिला की चाल पर पुलिस को शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की तो जो सामने आया, वो हैरान कर देने वाला था.
पुलिस का कहना है कि मृतक का दोस्त ही हत्या का आरोपी निकला. इन दोनों की दोस्ती 18 साल से थी. आरोपी खुद भी कोचिंग संचालक रह चुका है. उसने अपने दोस्त के गले में करीब 5 लाख की सोने की चेन देख ली थी, जिसको लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया.
दरअसल, 31 मई को आईपीएल का फाइनल था. प्रकाश चंद्र गुप्ता क्रिकेट के शौकीन थे. वे कंप्यूटर कोचिंग चलाते थे. उन्होंने घर में कॉल कर दिया कि आज मैं घर नहीं आऊंगा, मैच देखकर कोचिंग में ही सो जाऊंगा. उनकी शादी नहीं हुई थी. जब सुबह हुई तो घरवालों ने कॉल किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ.
साभरा आज तक