Highlights

खंडवा

प्रेरणास्पद:

  • 13 Apr 2026

अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जसवाडी परिवार, खंडवा की बहु एवं सत्यनारायण जी निरखी परिवार, कोटा की बेटी — चर्चिका अद्वैत पालीवाल ने आज दोनों परिवार के साथ ही पालीवाल समाज का नाम रोशन करते हुए CPA (USA) की उपाधि प्राप्त की है।
इससे पूर्व में श्रीमती चर्चिका  C A भी पूर्ण कर चुकी हैं और वर्तमान में EY कंपनी में कार्यरत हैं।
CPA क्या है?
CPA का फुल फॉर्म Certified Public Accountant (प्रमाणित सार्वजनिक लेखाकार) है। यह लेखांकन (Accounting) के क्षेत्र में एक उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय पेशेवर पदनाम है, जो मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के मानकों पर आधारित है।
आप इसे USA का CA समझ सकते हैं।
अब चर्चिका को USA में स्थित किसी भी कंपनी की ऑडिट करने का लाइसेंस मिल सकता है।
चर्चिका संभवतः संपूर्ण पालीवाल व {निरखी पोकरा} पालीवाल समाज की प्रथम CPA हैं।
हम उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
ऐसे बच्चे समाज का गौरव होते हैं, जो घर-परिवार और नौकरी के साथ-साथ अपने सपनों को पूरा करने का साहस और लगन रखते हैं।