Highlights

बुरहानपुर

पालीवाल समाज बुरहानपुर द्वारा नवनिर्वाचित सह महामंत्री का अभिनंदन

  • 13 Apr 2026

भूतपूर्व अध्यक्ष श्री रमणलाल जी पालीवाल के निवास स्थान पर श्री दिनकर जी पालीवाल की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया
समाज के अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित अखिल भारतीयसह महामंत्री श्री संजय नवलराय जीपालीवाल का रमणलाल पालीवाल जी द्वारा शाल श्रीफल से स्वागत किया गया एवं श्री परमानंद जी श्री मदनलाल जी श्री दिनकर जी महेंद्र जी पालीवाल द्वारा नवनिर्वाचित सह महामंत्री का स्वागत किया गया 
इस अवसर पर उपस्थित कोषाध्यक्ष देवेंद्र पालीवाल सचिव प्रेमलाल सहसचिव निलेश पालीवाल और समाजजन संजय पालीवाल सुनील पालीवाल प्रकाश सचिन रमेश एवं उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया 
नवनिर्वाचित सह महामंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं बड़ा गौरवशाली हू कि बुरहानपुर समाज के सभी सदस्यों द्वारा दी गई शुभकामना एवं मेरे नेतृत्व में बुरहानपुर समाज द्वारा जो उपलब्धि प्राप्त की है उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं जिस प्रकार बुरहानपुर में आप सभी के सहयोग से उपलब्धि प्राप्त की है इसी प्रकार अखिल भारतीय समाज में समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहूंगा।  
कार्यक्रम का संचालन दिलीप पालीवाल एवं पवन पालीवाल द्वारा किया गया। आभार नितिन पालीवाल सुनील पालीवाल द्वारा व्यक्त किया गया।