Highlights

DGR विशेष

इंदौर में सनातनी क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, रात में दूधिया रोशनी में होगा मुकाबला

  • 03 Jun 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश: प्रदेश का सबसे बड़ा क्रिकेट महाकुंभ "सनातनी क्रिकेट टूर्नामेंट" इंदौर बाईपास पर शुरू हो गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन श्री श्याम पांडे (इंदौरी गोविंदा ) के  नेतृत्व और उनकी भगवा टीम के तत्वाधान में निमाड़ , मालवा देवास , इंदौर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 


DGR न्यूज और  डिटेक्टिव ग्रुप रिपोर्ट की पहल  
DGR न्यूज  डिटेक्टिव ग्रुप रिपोर्ट की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयोजन किया गया है। ग्रुप हेड पुष्पेंद्र पुष्प और महेन्द्र  पालीवाल ने बताया कि DGR ग्रुप की टीम  DGR SUPER KINGS भी इस टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी। 


दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ  

 


टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक गोलू शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डिटेक्टिव ग्रुप रिपोर्ट के  पुष्पेन्द्र पुष्प और महेन्द्र पालीवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग और खिलाड़ी मौजूद रहे। 


टूर्नामेंट की खास बातें: 
मैच शेड्यूल: प्रतिदिन रात्रिकालीन 6 मैच खेले जाएंगे
पुरस्कार: विजेता टीम को ₹ एक लाख 51  दोपहिया वाहन, टीवी समेत आकर्षक पुरस्कार 
उपविजेता: ₹,51,000 का पुरस्कार दिये जायेंगे 
डेली अवॉर्ड: प्रतिदिन बेस्ट खिलाड़ी को ₹500 नगद पुरस्कार भी दिए जायेंग 
व्यवस्था: दर्शकों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था, हाईटेक लाइट और हरी मखमली घास से सजा मैदान
दूधिया रोशनी में सजे इस हाईटेक मैदान पर इंदौर समेत पूरे प्रदेश से आए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने वाला यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है।


"DGR SUPER KINGS" का क्वार्टरफाइनल में प्रवेश


सनातनी प्रीमियम लीग के पहले दिन डिटेक्टिव ग्रुप रिपोर्ट की टीम "DGR SUPER KINGS" ने अपने तीन मुकाबलों में से 2 मुकाबलों में क्रमशः KAMLA XI और BACKBANCHERS को हराते  हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।